भारत में सुरक्षित नहीं?’ पाक रिपोर्टर के सवाल पर मिचेल मार्श का दो टूक जवाब Mitchell Marsh

Mitchell Marsh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। पाकिस्तान को अपने मुकाबलों के लिए भारत आना भी नहीं है लेकिन फिर भी वो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की घोषणा की। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भी जहर फैलाने से बाज नहीं आ रही है।
पाकिस्तान की मीडिया भारत के खिलाफ बड़े क्रिकेटर्स के रिएक्शन चाहती है लेकिन अभी तक उसे सफलता हाथ नहीं लगी। उसका हालिया प्रयास ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के खिलाफ देखने को मिला लेकिन मार्श ने बड़ी सहजता के साथ जवाब दिया और पाकिस्तानी रिपोर्टर को उसके इरादों में कामयाब नहीं होने दिया।

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने पाकिस्तानी रिपोर्टर की बोलती की बंद

‘भारत में सुरक्षित नहीं?’ पाक रिपोर्टर के सवाल पर Mitchell Marsh का दो टूक जवाब
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी, जहां उसे तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। लाहौर में खेली गई सीरीज के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने और फिर टी20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश की गैरमौजूदगी के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही लेकिन मार्श ने कोई भी विवादित बयान नहीं दिया और बड़ी सहजता से कहा कि उनका पूरा ध्यान टूर्नामेंट और अपनी टीम पर है। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारत में जिम्मेदार लोगों पर पूरा भरोसा है।

OFFICIAL WEBSITE HOMEPAGE :- CLICK HERE 

आपको हम पाकिस्तानी रिपोर्टर और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के बीच हुई बातचीत के बारे में बताते हैं:

रिपोर्टर: मुझे अभी-अभी 15 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान-भारत मैच के बारे में पता चला है। आपको पता है, पाकिस्तान इस मैच का बहिष्कार करने जा रहा है। तो, इस बारे में आपका क्या विचार है, अगर आप कुछ कहना चाहें तो?
मिचेल मार्श: जी हां, इस समय मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। आप जानते हैं, हम वर्ल्ड कप में सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं, बाकी सब अपने आप सुलझ जाएगा।
रिपोर्टर: इसके अलावा, आईसीसी का पूर्ण सदस्य बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से इस वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर, आपको कैसा लगता है कि आईसीसी का पूर्ण सदस्य देश इस वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले रहा है?
मिचेल मार्श: हां, मुझे लगता है कि मेरा पिछला जवाब भी इसी बात पर लागू होता है कि हम वर्ल्ड कप जीतने के लिए जा रहे हैं, और हमारा पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तौर पर, हमें उन लोगों पर पूरा भरोसा है जो हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं, और मैं बस इतना ही कहूंगा।

आप भी देखिए बातचीत का पूरा वीडियो:

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोलंबो पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद, ऑस्ट्रेलिया की टीम कोलंबो पहुंच चुकी है, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में है, जिसमें उसके साथ श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ करना है। इसके बाद, 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ना है। ये दोनों ही मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। इसके बाद, कंगारू टीम पल्लेकेले में 16 फरवरी को श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान से भिड़ेगी।
FAQs
ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप मैच कहां खेलने हैं?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया किस ग्रुप में शामिल है?
यह भी पढ़ें: सलमान आगा vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को अधिक जीत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *