अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले को उम्रकैद, कब का है पूरा मामला

अमेरिका में 2024 चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिशें हुईं. फ्लोरिडा में ट्रंप को मारने की साजिश रचने वाले रयान राउथ को अब उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 2024 में हुए इस सुनियोजित हमले को अमेरिकी जज ने ‘लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश’ बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले को उम्रकैद, कब का है पूरा मामला

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साल 2024 के चुनावों से पहले जानलेवा हमले की कई कोशिशें हुईं थीं. इसी तरह ट्रंप की जान लेने की कोशिश फ्लोरिडा में भी की गई थी. हालांकि हमला करने का प्लान बनाने वाला युवक हमला नहीं कर पाया था. इसके साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था. हमले के लगभग दो साल बाद अब हत्या की कोशिश करने वाले स्नाइपर दोषी ठहराया गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी रयान राउथ को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन ने रयान रूथ के हमला करने को सोची-समझी साजिश बताया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो रूस जो कि हमले का आरोपी है. हमले के दिन वह एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल के साथ फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स की झाड़ियों में छिपा हुआ था. यही से उसने राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की कोशिश की थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *