Russia-Ukraine Peace Talks: आप मॉस्को आ जाइए, बैठकर बात करते हैं, रूस ने जेलेंस्की को भेजा न्योता

Russia Ukraine peace talks: रूस-यूक्रेन के बीच शांति की उम्मीद बढ़ी है। डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों में सात दिनों का सीजफायर का ऐलान किया है। वहीं रूस ने जेलेंस्की को न्योता भी दिया है।
Russia-Ukraine Peace Talks
Ukraine Russia
रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की।
मॉस्को: रूस की ओर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का न्योता भेजा है। इसकी जानकारी गुरुवार को रूसी सरकार की ओर से दी गई है। इससे यूक्रेन और रूस में चार साल से चल रहे युद्ध के खत्म होने की संभावना बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका की ओर से भी हालिया समय में कोशिश तेज की गई हैं। रूस की ओर से यह बयान ट्रंप के उस दावे के बीच आया है, जिसमें रूस-यूक्रेन में एक हफ्ते के सीजफायर की बात कही गई है।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि उनकी ओर से कीव को न्योता भेज दिया गया है। हालांकि मॉस्को को अभी तक वोलोडिमीर जेलेंस्की को मॉस्को आने के निमंत्रण का कोई जवाब नहीं मिला है। यूक्रेन की ओर से भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
जेलेंस्की ने बीते साल ठुकरा दिया था न्योता
यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पिछले साल रूस का इस तरह का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने यह कहते हुए निमंत्रण ठुकरा दिया था कि वह ऐसे देश की राजधानी में नहीं जा सकते जो हर दिन उनके देश पर मिसाइलें दाग रहा है। बीते साल जेलेंस्की ने सुझाव दिया था कि उनके मॉस्को जाने की बजाय पुतिन कीव आएं।
बीते साल के मुकाबले इस समय यह इसलिए खास है क्योंकि दोनों पक्ष इस समय युद्धविराम पर बातचीत कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच अबू धाबी में वार्ता का एक नया दौर रविवार को होना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस प्रक्रिया में बहुत अच्छी चीजें हो रही हैं। उन्हें इससे बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है।
रूस-यूक्रेन के बीच एक हफ्ते का सीजफायर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को एक हफ्ते के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी सरकार के शटडाउन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध रोकने का फैसला इलाके में बहुत ज्यादा ठंड की वजह से लिया गया है।
ट्रंप ने कहा कि कहा कि बहुत ज्यादा ठंड की वजह से मैंने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन से कीव और दूसरे यूक्रेनी शहरों पर गोलीबारी ना करने के लिए कहा था। पुतिन इसके लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि रूस की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है।
रिजवान
लेखक के बारे मेंरिजवानरिजवान, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।.
more queries:-
ajit pawar
pakistan vs australia
gold price today
gold rate today
warriorz vs royal challengers
benfica vs real madrid
barcelona vs copenhagen
ireland vs uae
अजित पवार
border 2 box office collection day
dhurandhar ott
amy jones
silver rate
cameron green
delhi vs mumbai
quinton de kock
supriya sule
sahibzada farhan
aston villa vs rb salzburg
redmi note 15 pro
fmge
man city vs galatasaray
bridgerton season 4
arsenal vs kairat
sanat sangwan
real betis vs feyenoord
economic survey 2026
south africa u-19 vs sri lanka u-19
al-qadisiyah vs al-hilal
adobe express
virat kohli instagram
napoli vs chelsea
silver price today
copper rate today
hindustan copper
realme p4 power 5g battery
lyon vs paok
nottm forest vs ferencváros
adam zampa
money heist berlin
sadhvi prem baisa
gold rate today hyderabad
gold price live
europa league
wonder man
shaheen afridi
palki sharma
benfica
itc share q3 results
microsoft share price
वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स
punjab vs karnataka
wpl final
panathinaikos vs roma
bitcoin price
cmat
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
daldal
30 january 2026
shai hope
aryna sabalenka
jpsc
virat kohli instagram account
1 gram gold rate today
john abraham
30 जनवरी का मौसम
why gold rate is increasing in india
mdsu
anrich nortje
sarvam maya ott
prem baisa
results
ind vs nz 5th t20
fabio quartararo
platinum price
kn608
iqoo 15r
cuet ug 2026 registration last date
martyrs day
gandhi
upprpb
mcx silver price
government medical college udhampur
crvena zvezda vs celta vigo
gold prices today
dollar
losc vs sc freiburg
porto vs rangers
brabu
pradosh vrat kab hai
us iran news
डब्ल्यूपीएल
royal rumble 2026
meta share price
बोनस शेयर
daldal 2026
silver rate today mcx
gold etf
champion netflix movie
taran adarsh
gandhi talks
apple share price
australian dollar
fcsb vs fenerbahçe
chamba weather
realme p4 power बैटरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *